छोटे समूह की गतिविधियाॅ Small group activities

छोटे समूह में गतिविधियां निम्नानुसार करवाएं - 

4 - 5 बच्चों के अलग अलग समूह बनवा कर गतिविधि करवाएं 

  1. बच्चों से अपनी आकृति में रंग भरने की गतिविधि करवाएं। यह गतिविधि दीवार, फर्ष, ड्राइंग शीट या एक्टिविटी वर्क (गतिविधि कार्य पुस्तिका) पर करवाई जा सकती है। 
  2. शरीर के अंगों की पहचान चार्ट/पोस्टर/एक्टिविटी बुक आदि के माध्यम से करवाएं यदि ये उपलब्ध न हो तो शरीर के अंगो की तरफ इशारा करते हुए आंख नाक कान हाथ मुंह, सिर पैर, बाल आदि की पहचान करवाएं।
  3. बच्चों को शौचालय के प्रयोग का अभ्यास नाटक के माध्यम से करवाएं।
  4. हाथ धोने का अभ्यास नाटक के माध्यम से करवाएं। साथ ही नाश्ते एवं खाने के समय भी बच्चों को हाथ धाने का सही तरीका बताते जाएँ ।
  5. शरीर की साफ-सफाई का अभ्यास नाटक के माध्यम से करवाएं।
  6. कपड़ो के बटन करने खोलने की गतिविधि करवाएं।
  7. चेन लगाने खोलने की गतिविधि करवाएं।
  8. हुक लगाने खोलने की गतिविधि करवाएं।
  9. चोटी गुंथने और खोलने की गतिविधि करवाएं।
(बच्चों से कपड़ो के बटन चेन आदि की गतिविधि करवाने के लिए समुदाय एवं अभिभावकों से उनके फटे पुराने कपड़ों से शर्ट, फ्राॅक, ब्लाउज, बटन, आदि की पट्टी, चेन पट्टी, हुक्क पट्टी आदि एकत्र की जा सकती है। चोटी के लिए नकली चोटी चिंदियों आदि से बनाई जा सकती है।)

 नाटक/ड्रामा/नकल (गुड्डा-गुडिया की शादी)

सभी बच्चे मिलकर गुड्डे गुडिया की शादी रचाएंगे।
बच्चे आपस में बात करेंगे कि चलो अपन गुड्डा-गुडिया की शादी करते है।
एक बच्चा या बच्ची कहेगा/कहेगी - मैं गुड्डे गुडिया के लिए दर्जी से कपड़े सिलवाकर लाता/लाती हैॅू।
छूसरा बच्चा/बच्ची कहेगा/कहेगी अच्छा तो मैं उनके बैठने के लिए बढ़ई से सोफा बनाने का बोलकर आता/आती हॅू।
तीसरा बच्चा/बच्ची कहेगा अरे खाने पीने की तैयारी भी तो करनी पडेगी मैं सबके लिए मिठाई बनाने के हलवाई को बोल देती हूॅ।
एक और बच्चा/बच्ची आकर कहेगा अरे सारी तैयारी तो ठीक है पर देखो तो गुड़िया तो ठंड से कांप रही है, कोई और बच्चा कहेगा अरे यह तो बीमार हो गई है। अब क्या करें।
तभी कोई और बच्चा या बच्ची कहेगी इसे जल्दी से डाक्टर को दिखाओ नहीं तो शादी रोकनी पडे़गी। कुछ बच्चे गुड़िया को डाॅक्टर बने बच्चे के पास लेकर जाएंगे। फिर नीचे लिखा गीत गाएंगे।

गीत - 

डाॅक्टर देखो भली प्रकार
डाॅक्टर देखो भली प्रकार
मेरी गुडिया पड़ी बीमार
क्ल था बरसा रिमझिम पानी,
उसमें भीगी गुड़िया रानी,
गीले कपड़े दिए उतार,
फिर भी गुडिया पड़ी बीमार

  • परिवार के सदस्यों की नकल उतारना - 

  1. बच्चों को दूसरो की नकल करने में बड़ा मजा आता है। इसलिए उनके घर के सदस्य उनके मम्मी पापा, दादा दादी, भैया दीदी कैसे खाना खाते है नकल उतारने को कहें।
  2. मम्मी छोटे भैया बहन और आपको सुलाने के लिए कैसे लोरी सुनाती है। नकल उतारने के लिए कहें। साथ ही अभिनय के साथ बच्चों को निम्नानुसार लोरी भी सिखाएं। 

लोरी -

  • सपनों की डोर बंधी, पलको का पालना। 
         सोजा मेंरे लाल, मेरा कहना न टालना।
  • थका हुआ है मुन्ना भैया, चिंता करती उसकी मैया।
          धीरे-धीरे उसे सुलाती, मीठी मीठी लोरी गाती।
  • मीनू प्यारी गुडिया है, प्यारी उसकी मैया है। 
 मैया गीत सुनाती है, मीठा दूध पिलाती है।
मीनू कभी न रोती है, चुपके-चुपके सोती है।
मां की गोद है सबसे प्यारी, सारी दुनिया से है न्यारी।
मीनू प्यारी गुड़िया है, प्यारी उसकी मैया है। 

नोट - 

  1. जो बच्चे पहले दिन नकल नहीं उतार पाएं उन्हे दूसरे दिन फिर से मम्मी - पापा, दादा-दादी , दीदी-भैया, आदि की नकल उतारने को कहें। बच्चे दूसरे बच्चों को करता हुआ देख कर सीखते हैं तथा फिर करना चाहते है। यदि बच्चे नहीं फिर भी नहीं कर पाएं तो फिर से किसी की नकल उतार कर बच्चों को बताएँ।
  2. बच्चों से पूछिए आपके पिताजी खाना कैसे खाते हैं खा कर बताओं। फिर मम्मी कैसी खाती है। ऐसे ही बारी-बारी से परिवार के सदस्यों की नकल उतारने को कहें। फिर बच्चे से कहें कि आप कैसे खाना खाते हैं खा कर बताओं। 
  3. दीदी कैसे पढ़ाई करती है। भैया कैसे पढ़ता है आदि-आदि। 
  4. आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षक/शिक्षिका तथा सहायिका की नकल करने के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 
  5. ड्रामा घर की सफाई कैसे होती है? कर के बताएँ। झाडू कैसे लगाते है, बर्तन कैसे मांजते है, कपडे कैसे धोते है। सामान कैसे जमाते है, करके बताएँ

दादी माॅ कहानी का ड्रामा

  • बच्चों में से किसी का दादी माॅ, किसी को सुमित्रा, किसी को पंकज तथा किसी को परिवार के अन्य सदस्य बना कर दादी माॅ कहानी का ड्रामा करवाये। 
अंग्रेजी के शब्दों का मौखिक ज्ञान - बच्चों को बताएँ कि अंग्रेजी में माॅ को क्या कहते है, पिताजी को क्या कहते है आदि आदि।
  1. मम्मी (माॅ)
  2. पापा (पिताजी)
  3. अंकल (चाचा, ताऊ, मामा, फूफा)
  4. आँटी (चाचाी, ताई, मामी, बुआ)
  5. ब्रदर (भाई)
  6. सिस्टर (बहिन)
  7. हेण्ड (हाथ)
  8. आईज (आॅखे)
  9. नोज (नाक)
  10. ईअर (कान)
  11. माउथ (मुॅह)
  12. हेयर (बाल)
  13. लेग्स (टाॅगे)
  14. बेड (पलंग)
  15. टीचर (गुरूजी/षिक्षक/मास्टर)
  16. मेड़म (शिक्षिका, आंगनवाड़ी की दीदी)
  17. टेबल (मेज)
  18. चेयर (कुर्सी)

Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts

ब्लॉग आर्काइव