नकलची बंदर बाल कहानियॉ


एक टोपी बेचने वाला घने जंगल से गुजर रहा था। लंबी यात्रा के कारण थका हुआ टोपीवाला एक घने पेड़ की छांव में आराम करने बैठ गया। थकान के कारण शीघ्र ही उसे गहरी नींद आ गई। टोपी वाले कोसोया देख पेड़ पर बैठ शरारती बंदरों ने थैली में से टोपिया निकाल ली। टोपी वाले की नींद खुली तो उसका थैला खाली था। तभी टोपीवाले की निगाह पेट पर बैठे बंदरों पर पड़ी ,जिन्होंने अपने सिर पर टोपी पहन रखी थी। टोपी वाले को गुस्सा आ गया और उसने एक पत्थर उठाकर बंदरों की ओर फेंका बंदर भी जवाब में पेड़ से फल तोड़कर टोपी वाले की ओर फेंकने लगे। टोपी वाली के तुरंत एक तरकीब सूझी। समझ गया कि बंदर नकलची होते हैं। टोपी वाले ने अपने टोपी सिर से उतार कर नीचे फेंक दी। यह देख नकलची बंदरों ने भी अपनी अपनी टोपी उतार कर नीचे फेंक दी। इस प्रकार टोपी वाले को अपनी चतुराई से टोपियां वापस मिल गई।

खरगोश और शेर

एक बार एक जंगल में एक शेर था। वह बहुत से जानवरों को मारा करता था। सभी  जानवर एक बार शेर के पास दया की प्रार्थना करने गये। शेर प्रतिदिन सुबह एक जानवर खाना चाहता था। वे इसके लिए सहमत हो गये। एक दिन एक खरगोश की बारी थी। उसने शेर को सजा देने की सोची। वह शेर की गुफा में बहुत देरी से पहुँचा। शेर क्रोधित हुआ। खरगोश ने कहा कि उसे एक अन्य शेर ने रोक लिया था। वह शेर उस दूसरे शेर को मार डालना चाहता था। खरगोश उसे एक कुएँ पर ले गया। कुएँ में शेर ने अपनी परछाई देखी। वह कुएं में कूद गया। वह डूबकर मर गया। जंगल के सभी जानवर खुश हुए।
शिक्षा :- बुद्धि ही बल है । 

 एक प्यासा कौआ

एक कौआ था। वह बहुत प्यासा था। वह पानी की तलाश में इधर-उधर उड़ा। उसने एक पानी का घड़ा देखा। इसमें पानी थोड़ा था। उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुँच सकी। कौआ बहुत चतुर था। उसने एक योजना सोची। वह पत्थरों के कुछ टुकड़े लाया उसने उन्हें घड़ा में डाले। पानी ऊपर आ गया। उसने पानी पिया। वह बहुत खुश हुआ। और पानी पी कर वह उड़ गया।
शिक्षा :- बुद्धिमानी का फल मिलता है।

बंदर का इंसाफ कहानी || बाल कहानी || हिन्दी कहानियॉ


Pre Child Education प्री चाईल्ड एजुकेशन चैनल के माध्यम से बच्चों ( प्री प्रायमरी और प्रायमरी ) को क्रियात्मक गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे है। जो बच्चो के मानसिक विकास में सहायक होगी। इस के अलावा बच्चों को कक्षा के अन्य विषय भाषा, अंक ज्ञान, क्रियात्मक, रचनात्मक, पर्यावरण आदि विषय से सम्बंधित जानकारियॉ भी प्रदान की जावेगी जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होगी। बच्चों को इस चैनल पर गतिविधि, बालगीत, बाल साहित्य, कहानियॉ, आदि के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की कोशिश की गई है।


Our Social Links-


Facebook


YouTube


Some other videos Playlist –


प्रार्थना


बाल शिक्षा


बाल कहानी


बाल कविता


बाल गतिविधियॉ













Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts

ब्लॉग आर्काइव