7 रचनात्मक गतिविधियां ( Creative activities) -

बच्चों के अंदर बहुत सी प्रतिभाएं जन्म जात होती है। यदि उन्हें बचपन में मौके मिलते हैं तो वे बड़े होकर इसमें पारंगत हो सकते है। यदि अवसर न मिलें तो ये प्रतिभाएं बच्चों के बचपन के साथ ही दब जाती है। बच्चों को कल्पना शक्ति को कला एवं रचनात्मक क्रिया के माध्यम से अभिव्यक्त करने के अवसर उपलब्ध कराना ही रचनात्मक गतिविधियां है।

उद्देश्य  - 

  1. सृजनात्मक/रचनात्कम कल्पना शक्ति का विकास हो सके। 
  2. कला एवं अन्य क्रियाओं के माध्यम से अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित हो सके। 
  3. शारीरिक अंगों का कलात्मक ढंग से संचालन करना सीख सके। 
  4. गीतों को लय ताल के साथ प्रस्तुत कर सके। 
  5. अभिनय क्षमता विकसित हो सके। 
  6. उपलब्ध वस्तुओं से नमूने बना सके। 

क्रियाएं - 

संगीत, लय और ताल के साथ सामूहिक नृत्य, नाटक, कोलाज कार्य, मिट्टी के खिलौने, जानवरों और बगीचे की देखभाल आदि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।
सभी बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के बाद अपनी-अपनी खेल सामग्री उसके लिए निर्धारित किए गए स्थान पर अपने मार्गदर्शन में रखवाएं। 

Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts

ब्लॉग आर्काइव