एकता में बल है बाल कहानियॉ

एकता में बल है बाल कहानियॉ

बहुत समय पूर्व एक घने जंगल में अन्य जानवरों के साथ तीन बैल भी रहते थे। तीनों ही बेहद ताकतवर थे। उनमें अच्छी मित्रता थी और वे एक साथ ही रहते थे। एक साथ रहने के कारण शेर ,चीते एवं तेंदुए जैसे खूंखार जानवर उनके निकट नहीं आते थे। उसी जंगल में रहने वाला एक तेंदुआ अक्सर बैलों को देखकर उनका शिकार करने की सोचता , लेकिन उनके पास जाने से डरता था। बहुत सोचने के बाद तेंदुए ने एक योजना बनाई। उसने सोचा कि बैलों को एक दूसरे से अलग कर दिया जाए तो वह कमजोर हो जाएंगे। उनकी एक सियार की मदद से बैलों को एक-दूसरे के विरुद्ध भड़का दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि वे अलग-अलग रहने लगे। मौका देख एक दिन तेंदुए ने अकेले बैल पर हमला किया और उसी मारकर खा गया। कुछ दिन बाद उसने दूसरे बैल को भी मार दिया। सियार भी उसके साथ था। तीसरा बचा  बेल तेंदुए की चालाकी भाप गया था। लेकिन अब काफी देर हो चुकी थी। एक दिन मौका पाकर तेंदुए ने तीसरे बैल पर हमला किया। बेल ने अपना बचाव करना चाहा लेकिन तेंदुए ने उसे भी मार दिया। चालाक तेंदुए और तैयार ने कई दिनों तक उसकी मां की दावत उड़ाई। बंदरों के एक समूह के सामने यह होता रहा था। बंदरों का सरदार बोला देखा अलग अलग रहने का नतीजा।

शिक्षा- संगठन में शक्ति है।

संगठन में शक्ति है

एक बार एक बूढ़ा किसान था। उसके चार पुत्र थे। वह एक-दूसरे से सदैव झगड़ते थे। बूढ़े किसान ने अपने पुत्रो को नहीं झगडने की सलाह दी, किन्तु सब व्यर्थ गया। एक दिन वह किसान बहुत बीमार हो गया। उसने अपने पुत्रों को बुलाया। उसने उन्हें लकड़ियों का एक बंडल दिया और तोड़ने को कहा। कोई भी इसे नहीं तोड़ सका। उसने इस बंडल को खोलने को कहा। फिर किसान ने अपने लड़कों को लकड़ियाँ तोड़ने को कहा। उन्होंने एक-एक करके सरलता से लकड़ियाँ तोड़ दीं। अब किसान ने अपने लड़कों से कहा-“यदि तुम लकड़ियों के बंडल की तरह इकट्ठे (संगठित) रहोगे, तो कोई तुम्हें नुकसान नहीं पहुँचा सकता है । यदि तुम झगड़ोगे, तो कोई भी तुम्हें नुकसान पहुंचा सकता है।” उसके लड़कों ने यह शिक्षा ली। वे फिर कभी भी नहीं झगड़े। किसान प्रसन्न हुआ।
 शिक्षा :-  संगठन में शक्ति है।

झूठ का फल || बाल कहानियाॅ || बाल गतिविधियॉ

 

Pre Child Education (प्री चाईल्ड एजुकेशन ) चैनल के माध्यम से बच्चों ( प्री प्रायमरी और प्रायमरी ) को क्रियात्मक गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे है। जो बच्चो के मानसिक विकास में सहायक होगी। इस के अलावा बच्चों को कक्षा के अन्य विषय भाषा, अंक ज्ञान, क्रियात्मक, रचनात्मक, पर्यावरण आदि विषय से  सम्बंधित जानकारियॉ भी प्रदान की जावेगी जो बच्चों के स्कूल शिक्षा में सहायक होगी। बच्चों को इस चैनल पर गतिविधि, बालगीत, बाल साहित्य, कहानियॉ, आदि के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की कोशिश की गई है। 

Some other videos Playlist –

बाल कहानी 

बाल कविता 

बाल शिक्षा 

प्रार्थना 

बाल गतिविधियॉ 

Our Social Links-

YouTube 

Facebook 

 

Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts

ब्लॉग आर्काइव