बाहरी गतिविधियाॅ Outdoor activities

  1. फर्श पर चाॅक, चूने, राख या रंगीन कलर के सेलो टेप (चिपकाने वाला टेप) से कोई आकृति बना दे। बच्चों को उस आकृति पर चलने की गतिविधि करवाएं। 
  2. सीधे पटिए पर चलने की गतिविधि करवाएं।
  3. फर्श पर सीधी लाईन खीचे। उस पर बच्चों को चलने की गतिविधि करवाएं।
  4. उस लाईन पर बच्चों को आगे की तरफ चलने को कहे। फिर उसी लाईन पे पीछे की तरफ चल के आने की गतिविधि करवाये। 
  5. दो आडी टेढ़ी रेखाएॅ खीचे उनके बीच चलने की गतिविधि करवाएं। 
  6. दो रेखाओ के आर-पार चलने की गतिविधि करवाए। 
  7. रेखाओं को लांघ कर पार जाने की गतिविधि करवाएं।
  8. सरल दौड करवाएं। 
  9. धीमी और तेज दौड़ करवाएं।

सामूहिक खेल - 

  • खेल-टोपी बदलो - 

सभी बच्चे कागज या कपड़े की टोपी पहन कर एक गोले में बैठेंगें। एक बच्चा बिना टोपी के रहेगा। खेल शुरू करने के लिए डफली, घुंघरू, घंटी, या थाली जो भी उपलब्ध हो बजाए। डफली बजते ही बच्चे अपने सिर की टोपी उतार कर अपने आगे वाले बच्चे के सिर पर रखेंगे। जब तक डफली बजती जाएगी बच्चे टोपी बदलते रहेंगे। जैसी ही डफली बजाना बंद करेंगे। बच्चे टोपी बदलना बंद कर देंगे। जिस बच्चे के सिर पर टोपी नहीं होगी वह बच्चा आउट हो जाएगा। उसे अलग करके एक टोपी कम कर दी जाएगी तथा फिर डफली बजाकर खेल शुरू किया जाएगा। जैसे बच्चों की संख्या कम होती जाए। घेरे को छोटा करते जाएं। अंत मेें जब दो बच्चे शेष रह जाएंगे। वह विजयी होंगें।

  • बल चैपाल एवं जन्म दिन का आयोजन - 

मह में निर्धारित तारीख को बाल चैपाल का आयोजन करें। बच्चों के द्वारा माह भर में की गई गतिविधियों में से बच्चों की पसंद की गतिविधियां बच्चों से बाल चैपाल के दिन करवाएं। तथा माह में पैदा हुए बच्चों का जन्म दिन भी इसी दिन मनाएं।

 

फूल बाल गतिविधियां || हिन्दी कविता || गतिविधि आधारित शिक्षा


Pre Child Education (प्री चाईल्ड एजुकेशन ) चैनल के माध्यम से बच्चों ( प्री प्रायमरी और प्रायमरी ) को क्रियात्मक गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे है। जो बच्चो के मानसिक विकास में सहायक होगी। इस के अलावा बच्चों को कक्षा के अन्य विषय भाषा, अंक ज्ञान, क्रियात्मक, रचनात्मक, पर्यावरण आदि विषय से  सम्बंधित जानकारियॉ भी प्रदान की जावेगी जो बच्चों के स्कूल शिक्षा में सहायक होगी। बच्चों को इस चैनल पर गतिविधि, बालगीत, बाल साहित्य, कहानियॉ, आदि के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की कोशिश की गई है।

अन्य सोशल लिंक -

अन्य वीडियो प्लेलिस्ट -

 

Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts

ब्लॉग आर्काइव