आयो​डीन (Iodine)

आयोडीन एक महत्वपर्ण आहारीय स्त्रोत के रूप में पहचानी जा चुकी है क्योकि थाइराइड ग्रंथि का सामान्य कार्य, शरीर में इसकी पर्याप्त पूर्ति पर ही निर्भर करता है। थाइराइड ग्रंथि का सक्रिय तत्व   ​थाइरॉक्सिन का घ्रटक है। शरीर में आयोडीन की मात्रा, थाइरॉइड ग्रॅथि में सबसे अधिक सॉद्रित होने के साथ, अत्याल्प है। सामान्य वयस्क व्यक्ति में थाइराइड ग्रॅथि का वजन लगभग 25 ग्राम होता है जिसमें आयोड़ीन की मात्रा केवल 10 मि.ग्रा. होती है। सारे शरीर में आयोडीनकी मात्रा लगभग 50 मि.ग्रा. होती है। कुछ अन्वेषणकों द्वारा थाइराइड  ग्रॅथि में इसकी कुल मात्रा का 70 से 80 प्रतिशत भाग मालूम किया गया है। शेष भाग शरीर में व्यापक रूप से विभाजित है। 

आयो​डीन प्राप्ति के साधन — 

साधारण भोज्य पदार्थो में इसकी मात्रा बहुत कम होती है। यदि मिट्टी में आयो​डीन की मात्रा कम है तो वहॉ उपजाए भोज्य पदार्थो में भी इसकी मात्रा कम हो जाती है। पहाड़ी भूमि में आयेाडीन की मात्रा कम होती हैं एवं समुद्री किनारों के मैदानों के मिट्टी में इसकी मात्रा अधिक होती है। सागर या गहरे समुद्र की मछली में आयोडीन तत्व अ​धिक होती है। पौधों की पत्त्यिों और फूलों में (पालक, हरी, शलजम) जड़ों से अधिक मात्रा में आयोडीन होता है।

आयोडीन के कार्य — 

शरीर मे आयोड़ीन का केवल एक कार्य थाइरॉक्सिन हार्मोन तैयार करना है। अत: जो थाइरॉक्सिन के शरीर क्रियात्मक कार्य है वे आयोडीन के भी है। थाइरॉक्सिन अणु में आयोडीन के चार परमाणु होते है। 
  1. ऊर्जा उपापचयन में — थाइराइड हार्मोन का प्रारंभिक कार्य शरीर मे कोशिकाओं में आॅक्सीकरण की दर को प्रभावित करना है। 
  2. वृद्धि और विकास में — थाइरॉक्सिन तरूणों की सामान्य वृद्धि और विकास के लिए अनिवार्य है। ग्रॅथि का कम स्त्राव वृद्धि को मंद कर सकता है और यदि हार्मोन की कमी गंभीर एवं दीर्घकालीन है तो शारीरिक एवं मानसिक प्रौढ़ता नहीं होने पाती है। इसकी गंभीर न्यूनता से पीड़ित बच्चे जड़वामनता कहलाते है, चेहरा सख्त एवं सूजा दिखता है, त्वचा मोटी शुष्क और चिपचिपी प्रतीत होती है एवं झुर्रिदार हो जाती है। उनकी जीभ बड़ी एवं होठ मोटे हो जाते है एवं खुले रहते हैं। वयस्कों में इसकी कमी होने से मिक्सिडीमा हो जाता है। त्वचा, चेहरा एवं भुजाएॅ मोटी हो जाती है एवं फूल जाती हैं और वह आलसी और निष्क्रिय हो जाता हैं।
Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box.

Popular Posts

ब्लॉग आर्काइव