कविताएं -
- मैं इक नन्हीं कठपुतली
मैं इक नन्हीं कठपुतली रोना मुझको आता नही। ठुम्मक-ठुम्मक चलूं मजे से खाना पकाना आता नहीं। घाघरा चोली पहनूं मजे से कपड़े धोना आता नहीं। लाली लिपिस्टिक लगाऊॅ मजे से पढ़ना लिखना आता नही।नन्हा मुन्ना बच्चा हूॅ सबको लगता अच्छा हॅूआंगनवाडी जाता हॅूू, चलो मेरे संग तुम भी, तुम भी।रोज अच्छी बाते मैं सीखूगां वहा, अच्छे-अच्छे खेल भी खेलूगाॅ वहा।आगे ही आगे बढूंगा हरदम, नन्हा मुन्ना बच्चा हूॅ। सबको लगता अच्छा हॅू रोज अच्छी चीजें भी मिलेगी वहा। जिन्हे खा कर हेल्दी बनूगां मैं, वहां, आगे ही आगे बढूंगा हरदम।नन्हा मुन्ना बच्चा हूॅ सबको लगता अच्छा हॅूआंगनवाडी जाता हॅूू, चलो मेरे संग तुम भी, तुम भी।
- नन्हा मुन्ना बच्चा हूॅ (नन्हा मुन्ना राही हूॅ.................. की तर्ज पर)
हम रोज नहाते हम रोज नहाते। मंजन करते कुल्ला करते।।दांतो के चम-चम चमकाते। हम रोज नहाते रोज नहाते ।।तेल लगाते कंघी करते बालोे को चमच म चमकाते।।हम रोज नहाते रोज नहाते। हम रोज नहाते रोज नहाते।।भोजन करते खाना खाते। खाते पीते स्वास्थ्य बनाते।।
- हम रोज नहाते
हम रोज नहाते रोज नहाते। हम रोज नहाते रोज नहाते।।बच्चों तुम नित करना स्नान स्वच्छता पर तुम देना ध्यान स्नान शरीर में फुर्ती लाता, आलस्य को दूर भगाता।मालिश करके रोज नहाना, रगड-रगड के मेल छुड़ाना।।साबुन लगा नित करना स्नान, तुरंत मिटेगी सुस्ती थकान।बच्चों तुम नित करना स्नान स्वच्छता पर तुम देना ध्यान
- बच्चों तुम नित करना स्नान
हे ना मजे की बात, बच्चे है न मजे की बात। एक छोटी नाक मेरी दिन भर साॅस लेती है। रात में सोती है फिर भी साॅस लेती है। एक छोटा मुॅह दिन भर बोला करता है। रात में सोता है दिन में काम करता है।हे ना मजे की बात, बच्चे है न मजे की बात। दो छोटी आॅखे मेरी दिन भर देखा करती है। रात में सोती है दिन में काम करती हैहे ना मजे की बात, बच्चे है न मजे की बात। दो छोटे कान मेरे दिन भर सुना करते है। रात मे सोते है दिन में काम करते है। हे ना मजे की बात, बच्चे है न मजे की बात। दो छोटे हाथ मेंरे दिन भर काम करते है।रात में सोते है दिन में काम करते है।हे ना मजे की बात, बच्चे है न मजे की बात। दो लम्बी टाॅगे मेरी दौडा करती है। रात में सोया करती है, दिन में दौड़ा करती है। हे ना मजे की बात, बच्चे है न मजे की बात।
शरीर के अंगो का अभिनय गीत
गतिविधियाॅ -
- मिट्टी के खिलौने बनान जैसे - थाली, कटोरी, गिलास, चूल्हा, भगोना, कढ़ाई, कडछी आदि।
- मिट्टी के खिलौने में रंग करना सिखाएॅ।
- घर की आकृति पर कागज की चिंदिया चिपकाने/घर की आकृति पर लेई/गोंद/फेविकोल आदि लगाकर रेत चिपकाने की गतिविधि करवाएं।
- चोटी गुथना, बटन, हुक, चेन, आदि लगाना खोलना।
बाल कविता 20 || बाल गतिविधियॉ || हिन्दी कविता
Pre Child Education (प्री चाईल्ड एजुकेशन ) चैनल के माध्यम से बच्चों ( प्री प्रायमरी और प्रायमरी ) को क्रियात्मक गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने की कोशिश कर रहे है। जो बच्चो के मानसिक विकास में सहायक होगी। इस के अलावा बच्चों को कक्षा के अन्य विषय भाषा, अंक ज्ञान, क्रियात्मक, रचनात्मक, पर्यावरण आदि विषय से सम्बंधित जानकारियॉ भी प्रदान की जावेगी जो बच्चों के स्कूल शिक्षा में सहायक होगी। बच्चों को इस चैनल पर गतिविधि, बालगीत, बाल साहित्य, कहानियॉ, आदि के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की कोशिश की गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box.